फिल्म शूट की जा रही थी ,
दृश्य था , भीख |
भिखारी लाया गया |
अच्छा किया था उसने ,
सौ रूपये में !!!!
अब हीरो की कमीज फाडू एंट्री थी |
चार कमीज फाड़े गए ,
सीन में जान डालनी थी |
सुबह खबर मिली |
शहर में एक भिखारी ठण्ड से मर गया |
फिल्म अवार्ड जीत गयी |
अच्छे सामाजिक चित्रण के लिए |
No comments:
Post a Comment